देवघर, जून 5 -- चितरा कोलियरी स्थित दुखिया बाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय श्रीश्री- 1008 महाविष्णु यज्ञ गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार, हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ भव्य समापन हो गया। यज्ञ के अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ यज्ञशाला और मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। पूर्णाहुति के अवसर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में घी की आहुति अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शशांक शेखर भोक्ता, चितरा कोलियरी के खनन अभिकर्ता उमेश प्रसाद चौधरी, मुख्य यजमान नित्यानंद राय सपत्नीक सहित यज्ञ समिति सदस्यगण व क्षेत्र के अनेक गणमान्य के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे मंदिर परिसर में जय श्रीराम, हरि नाम और वैदिक मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिम...