रामगढ़, जुलाई 2 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि। रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितरपुर के गांगी जमुनी स्थित एक जेनरल स्टोर में सरसों तेल की रिपैकिंग की सूचना पर बुधवार को फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान दुकान में अफरा-तफरी मच गयी। जांच टीम ने सरसों तेल का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया है। विभाग का कहना है कि लैब रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी। जानकारी के अनुसार गांगी जमुनी स्थित आदर्श राज जेनरल स्टोर में सरसों तेल की रिपैकिंग करने की सूचना विभाग को मिली थी। शिकायत के आधार पर फूड सेफ्टी ऑफिसर डेरिक तिग्गा और लुकेश रब्बानी रजरप्पा थाना पुलिस के साथ दुकान पहुंचे।

छापेमारी की घटनाक्रम छापेमारी टीम में रजरप्पा थाना के एसआई रंजीत महतो, अनिल सिंह और अशोक कुमार भी शामिल थे।अधिकारियों ने दुकान के सा...