रामगढ़, सितम्बर 5 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर चितरपुर महाविद्यालय ने शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संज्ञा ने राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सभी शिक्षकों ने अपने विचार रखते हुए शिक्षक दिवस पर प्रकाश डाला एवं उसके महत्व को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। अंत में छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ संज्ञा ने कहा कि शिक्षक प्रकाश पुंज की तरह होते हैं जो विद्यार्थियों के जीवन से अज्ञान का अंधकार दूर करके उन्हें ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं एक शिक्षक ही छात्र के जीवन को आकार देकर उसे साकार बनाते हैं। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: कोयलांचल के स्कूलों में मनाया गया शिक्षक दिवस छात्रों ने सभी शिक्षकों...