रामगढ़, मई 21 -- रामगढ़, हमारे प्रतिनिधि। चितरपुर प्रखंड के सीओ सह बीडीओ दीपक मिंज के खिलाफ चितरपुर के पंचायत समिति के जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। गुरुवार को प्रमुख द्रौपदी देवी के नेतृत्व में पंचायत समिति का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त ऋतुराज से मिला और बीडीओ पर विकास योजनाओं को रोकने, जनप्रतिनिधियों का अपमान करने, प्रशासनिक मनमानी एवं अवैध कारोबारों को संरक्षण देने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने 11 जनप्रतिनिधियों के हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपते हुए कहा कि 15वें वित्त आयोग मद में करीब 84.26 लाख रुपये उपलब्ध रहने के बावजूद योजनाओं को जानबूझकर लंबित रखा गया है। आरोप लगाया गया कि योजनाओं की फाइलें प्रमुख से हस्ताक्षर और कोटेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी वर्षों से दबाकर रखी गई हैं, जिससे विकास क...