रांची, मार्च 5 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू थाना क्षेत्र के काटू लहना नदी के पास जंगली हाथी के हमले में एक किसान की मौत हो गई। घटना के बाद किसान लापता हो गया था, जिसका शव दूसरे दिन नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान चितरकोटा बड़का टोली निवासी 55 वर्षीय मुड़मा उरांव उर्फ राकेश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मुड़मा उरांव सोमवार को अपने खेत में लगे अदरक की खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुंच गया। जब तक वह संभल पाते और भागने की कोशिश करते, हाथी ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि भागने के क्रम में हाथी ने उन्हें पकड़ लिया और पास की नदी के किनारे पटककर मार डाला। इसके बाद हाथी ने शव को नदी में बने गड्ढे में पानी के अंदर दबा दिया।ग्रामीणों ने नदी से निकाला शव:इधर परिजन पूरे दिन मुड़मा उरांव की तलाश करते रहे। म...