बलिया, मई 10 -- बलिया। पूर्व मंत्री नारद राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर फेफना विधानसभा के नगर पंचायत चितबड़ागाव को तहसील बनाये जाने की मांग उठाई तथा इससे आमजन को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराते हुए पत्र सौंपा। उन्होंने सीएम को बताया कि जिले में सभी विधान सभाओं की अपनी तहसील है, लेकिन फेफना विधानसभा सदर तहसील में आता है। जिसका क्षेत्रफल काफी बड़ा होने के कारण यहां के लोगों को जिला मुख्यालय तक पहुंचने में आर्थिक बोझ उठाने के साथ ही समय नुकसान के साथ ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बताया कि फेफना विस के एक छोर कोरण्टाडीह उजियार से जिला मुख्यालय की दूरी लगभग 34 किमी है। जिले की सबसे पुरानी नगर पंचायत चितबड़ागांव जो फेफना विधानसभा की हृदयस्थली होने के साथ ही प्राचीन समय से बड़ा व्यापारिक केन्द्र है, जहां मण्डी स्थल भी है। अ...