पटना, अप्रैल 4 -- गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चितकोहरा गोलम्बर स्थित झाड़ी से 34 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। थानेदार प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की झाड़ी में विदेशी शराब छुपाकर रखी गई है। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और झाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान वहां से 34 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए, जिससे किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...