वाराणसी, मई 31 -- वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के आदित्य नगर पोखरे के समीप शनिवार शाम एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने किराने की एक दुकान में छापेमारी की। वहां से 200 से अधिक छोटी-बड़ी पुड़िया में गांजा के साथ बिक्री के 10 हजार रुपये बरामद किए। गांजा बेचने वाले युवक की पहचान बलिया के सुजीत कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...