देहरादून, मई 6 -- देहरादून। अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन एवं डांस एकेडमी के तत्वावधान में गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि नूपुर शर्मा गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंजेश कुमारी ने किया, जबकि रूबी जेम्स समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने की पहल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...