चिड़ियाघर में मना विश्व हाथी दिवस
गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर बुधवार को चिड़ियाघर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान हाथी गंगा प्रसाद को तरह-तरह के फल खिलाकर दिवस मनाया गया। दर्शकों को हाथियों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूक भी किया गया। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष 12 अगस्त को विश्व हाथी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य हाथियों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और उनके सामने मौजूद चुनौतियों के प्रति लोगों को जागरूक करना है। मौके पर डीएफओ शुभम सिंह, एसडीओ विनीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: अंतरराष्ट्रीय हाथी दिवस पर संत मैरीज़ नर्सरी स्कूल में विशेष आयोजन यह भी पढ़ें- Maharajganj News: विश्व हाथी दिवस पर विद्यार्थियों ने जाना हाथियों का महत्व यह भी पढ़ें- 75 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.