नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में एक बंदर ने हमला कर दिया। इसमें एक कर्मचारी व एक आगंतुक घायल हो गया है। कर्मचारी के हाथ में गंभीर चोट लगी है। साथ ही, पैरों पर घाव हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार सुबह की है। बोनट मकाक प्रजाति के बंदर के बाड़े का गेट ठीक से बंद नहीं किया गया था। ऐसे में वह कीपर गैलरी में घुस गया था। इस मामले को लेकर चिड़ियाघर के निदेशक से संपर्क किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...