गोरखपुर, मार्च 26 -- गोरखपुर। चिड़ियाघर में पेंटेड स्टॉर्क ने सफल प्रजनन किया है। इस दौरान दो नन्हे शावकों का जन्म हुआ है। इन नए मेहमानों के आगमन से चिड़ियाघर प्रशासन और वन्यजीव प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 में लखनऊ चिड़ियाघर से पेंटेड स्टॉर्क के चार जोड़े लाए गए थे। इन पक्षियों को सुरक्षित और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया गया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सफल ब्रीडिंग के रूप में देखने को मिला है। विशेषज्ञों का मानना है कि पेंटेड स्टॉर्क संवेदनशील प्रजाति के पक्षी होते हैं और इनके प्रजनन के लिए शांत व सुरक्षित माहौल अत्यंत आवश्यक होता है। चिड़ियाघर के उप निदेशक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों बच्चे पूरी तरह स्वस्थ हैं और नियमित रूप से भोजन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.