नई दिल्ली, मार्च 14 -- नई दिल्ली, व.सं। राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में तीन दिनों के भीतर एक नर नीलगाय और एक सियार की मौत हो गई। चिड़ियाघर के बीट नंबर-1 में नीलगाय मृत पाई गई, जबकि बीट नंबर-10 में सियार के मृत होने की सूचना मिली। चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजीत कुमार के अनुसार, दोनों जानवर उम्रदराज थे और निगरानी में रखे गए थे। शुरुआती जांच में उनकी मौत का कारण बुढ़ापे से जुड़ी समस्याएं सामने आई हैं। फिलहाल नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की निगरानी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...