कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। चिड़ियाघर के परिवार में एक नवजात मेहमान का आगमन हुआ। माउस डियर के बाड़े में एक नवजात ने जन्म लिया है। इसे लेकर चिड़ियाघर प्रशासन में बेहद खुशी का माहौल है। कर्मी बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए हैं। कानपुर चिड़ियाघर में वर्ष 2024 में हैदराबाद के प्राणी उद्यान से दो नर, दो मादा माउस डियर को लाया गया था। वयस्क माउस डियर के परिवार में वृद्धि को लेकर चिड़ियाघर प्रशासन उत्सुक है।वयस्क माउस डियर की ऊंचाई 12 से 13 इंच होती है तो वहीं नवजात की ऊंचाई महज 8 इंच ही है। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सकों की मानें तो माउस डियर बेहद नाजुक होते हैं। छूने मात्र से यह भयभीत हो जाते हैं। इनकी तबीयत खराब हो जाती है। माउस डियर का दूर से ही इलाज किया जाता है। वे रात के समय ही ज्यादा सक्रिय होते हैं। भारत में पूर्वी और पश्चिमी घाट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.