गोरखपुर, फरवरी 2 -- गोरखपुर, हिटी। शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान परिसर स्थित वेटलैंड एरिया में विश्व आद्रभूमि दिवस 2026 पर सोमवार को बर्ड वॉचिंग का प्रकृति प्रेमियों ने आनंद उठाया। इस कार्यक्रम में वन विभाग, चिड़ियाघर के अधिकारी, प्रकृति प्रेमी, बर्ड वॉचर्स, छात्र-छात्राएं एवं पर्यावरण कार्यकर्ता शामिल हुए। गोरखपुर वन प्रभाग, शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान एवं हेरिटेज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सोमवार की सुबह प्रतिभागियों ने वेटलैंड क्षेत्र में पाए जाने वाले स्थानीय एवं प्रवासी पक्षियों का अवलोकन किया। बर्ड वॉचिंग के दौरान पेंटेड स्टॉर्क, एशियन ओपन बिल, ग्रे हेरॉन, कॉमन कूट सहित कई जलपक्षियों को देखा गया। इस दौरान दूरबीन की सहायता से पक्षियों की पहचान कराई गई। उनके व्यवहार और जीवन चक्र की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.