मिर्जापुर, जून 11 -- मिर्जापुर। आभा फाउंडेशन ने नगर विधायक के प्रयास से जिले में सोसाइटी फंड्स (चिट फंड) कार्यालय खुलवाने के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। फाउंडेशन के प्रबंधक अमित श्रीनेत ने कहा कि जनपद में चिट फंड कार्यालय खुलने से सामाजिक संस्थाओं, स्वयंसेवी संगठनों एवं जन सेवा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। जिले के विकास एवं सामाजिक उत्थान को नई गति मिलेगी। जाह्नवी तिवारी ने नगर विधायक के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर दवा विक्रेता समिति के जिला महामंत्री पंकज केसरी, मकरी खोह वार्ड के सभासद अलंकार जायसवाल, प्रबोधिनी फाउंडेशन से विभूति मिश्रा, अनिल त्रिपाठी, धीरज दुबे, अन्वी फाउंडेशन से विवेक सिंह राजपूत, ज्ञान कसेरा, बालाजी, पवन मालवीय, धर्मेंद्र शर्मा, संतोष, मनोज पांडेय आदि उपस्थित रहे। यह भ...