आगरा, अप्रैल 17 -- फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स फंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक अजय कुमार के खिलाफ विजिलेंस आगरा सेक्टर के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा लिखा गया है। शासन के निर्देश पर विजिलेंस इंस्पेक्टर ने खुली जांच की थी। जांच में पाया गया कि सभी वैध स्रोत से अर्जित आय से उन्होंने व्यव अधिक किया। यह रकम कहां से आई। उनके पास इसका कोई संतोषजनक जवाब नहीं था। एसपी विजिलेंस आलोक शर्मा ने बताया कि इंस्पेक्टर विजिलेंस सत्यविजय सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित अजय कुमार मूलत: ग्राम खेतलपुर, शाहपुर सिकरारा (जौनपुर) का निवासी है। 15 फरवरी 2024 को उसके खिलाफ खुली जांच के आदेश हुए थे। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शासन में शिकायत हुई थी। शासन के निर्देश पर विजिलेंस ने जांच शुरू की। जांच अवधि के दौरान पाया गया कि सभ...