नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- 1986 में एक फिल्म आई थी नाम। इस फिल्म में संजय दत्त और कुमार गौरव ने लीड किरदार निभाए थे।महेश भट्ट ने फिल्म डायरेक्ट की थी और सलीम खान इस फिल्म को लिखने वाले थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हिट हुई। लेकिन इस फिल्म के गानों ने एक अलग ही माहौल बनाया। इसी फिल्म का वो गाना था 'चिट्ठी आई है' जिसे सुनने के बाद ऑडियंस रो पड़ती थी। इस गाने को पंकज उधास ने गाया था। लेकिन क्या आप जानते हैं आज के दौर के बड़े सिंगर की आवाज भी इस गाने में छुपी हुई है?फिल्म नाम के गाने फिल्म नाम की कहानी एक मां के दो बेटों की थी जिसमें से एक बेटा विदेश में क्रिमिनल गैंग का हिस्सा बन जाता है। इस मां का किरदार नूतन ने निभाया था। संजय दत्त और कुमार गौरव उनके दो बेटे बने थे। इस फिल्म में कुल 5 गाने थे जो सभी जबरदस्त हिट हुए। फिल्म के गाने 'वेरिया ...