उरई, जून 18 -- उरई। संवाददाता शहर की तुलसी बिहार कॉलोनी में दो साल पहले खोली गई फर्जी चिटफंड कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी संचालक व उसके बेटे ने लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर संचालक पिता पुत्र सहित चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।उरई के मोहल्ला तुलसी बिहार कॉलोनी निवासी शैलेंद्र यादव ने पुत्र रोबिन के साथ चिटफंड कंपनी खोली थी। जब कुछ लोगों ने सवाल उठाए तो संचालकों ने लग-अलग बैंकों की 12 हजार से एक लाख रुपये तक की चेकें थमा दीं। चेक पाकर निवेशकों ने अपनी जमा-पूंजी कंपनी में लगा दी। कुछ समय बाद जब निवेशकों ने रुपये वापस मांगे तो संचालक टालमटोल करने लगे। परेशान होकर निवेशक शैलेंद्र के घर पहुंचे तो उनके गुर्गों ने बंदूक दिखाकर धमकाया और भगा दिया। चेक बाउंस होने पर ठग...