गिरडीह, सितम्बर 21 -- सरिया, प्रतिनिधि। हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशन प्रक्षेत्र के चिचाकी स्टेशन के समीप सोमवार की सुबह एक करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे लाइन के समीप पड़े होने की सूचना मिलने पर सरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान छोटू नगेसिया के रूप में हुई है। उसके शर्ट की जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ, जिसमें उसका पता पोस्ट मदाती, कमला बगान, दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल दर्ज है। आधार कार्ड के आधार पर उसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई गई है। बागडोगरा से गाजियाबाद का मिला रेल टिकटमृतक की जेब से बागडोगरा से गाजियाबाद का रेल टिकट भी बरामद हुआ है। टिकट मिलने के बाद पुलिस ने आशंका जताई है कि युवक किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा होग...