रांची, सितम्बर 27 -- रांची। पैतृक गांव चिचरी में सोमवार को बाबा जतरा टाना भगत जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। झारखंड के विभिन्न जिलों से टाना भगत व आदिवासी समाज के लोग इसमें हिस्सा लेंगे। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल अमिताभ पन्ना ने युवाओं को गौरवशाली इतिहास व पूर्वजों के संघर्ष से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया। वहीं जर्नादन टाना भगत ने कहा कि बाबा जतरा टाना भगत आदिवासी समाज के प्रेरणास्रोत हैं, जिन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वाभिमान व सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...