सहारनपुर, फरवरी 16 -- देवबंद। मुस्लिम फंड ट्रस्ट देवबंद के तत्वावधान में रविवार को शेखुल हिंद हाल में हज यात्रियों के लिए टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों की टीम ने 80 हज यात्रियों का टीकाकरण कर पोलिया ड्राप पिलाई गई। ईदगाह रोड स्थित महमूद हॉल में आयोजित शिविर में डा. आशीष पुनिया और डाटा प्रबंधक महताब आलम के नेतृत्व में टीम ने शिविर में पहुंचे हज यात्रियों का टीकाकरण किया। इस दौरान टीकाकरण कराने वालों को वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट भी दिए गए। डा. आशीष ने बताया कि टीकाकरण प्रमाण पत्र के बिना हज यात्रा संभव नहीं है। मुस्लिम फंड ट्रस्ट के प्रबंधक सुहैल सिद्दीकी ने बताया कि संस्था की ओर से पिछले 30 वर्षों से हज यात्रियों की सुविधा के लिए हज यात्रा फार्म भरवाने, टीकाकरण कैंप लगाने तथा हज ट्रेनिंग कैंप का आयोजन करने का कार्य किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.