देहरादून, मई 25 -- देहरादून। दृष्टि आई इंस्टीट्यूट की ओर से निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 80 मरीजों की आंखों की जांच की गई। मोहिनी रोड स्थित शिव मंदिर में निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में ज्यादातर मरीजों में मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी बीमारियां पाई गई। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शाताब ने बताया कि मोबाइल फोन और कंप्यूटर के बढ़ते उपयोग के कारण आमजन में स्क्रीन एक्सपोजर बढ़ गया है। कई लोग अनजाने में कंप्यूटर विजन सिंड्रोम, शुष्क आंखें और निकट दृष्टि दोष जैसी नेत्र संबंधी समस्याओं से प्रभावित हो रहे हैं।उन्होंने इन समस्याओं की समय रहते पहचान व समाधान के लिए नियमित नेत्र जांच की सलाह दी। शिविर में इंस्टीट्यूट के डॉक्टर, ऑप्टोमेट्रिस्ट व पूर्व विधायक राजकुमार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...