रामपुर, मई 10 -- राजकीय यूनानी चिकित्सालय नगर द्वारा आयुष आपके द्वार के अंतर्गत शनिवार को ग्राम ताशका का मझरा स्थित वृद्धाश्रम में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्साधिकारी डाक्टर रविन्द्र कुमार और डाक्टर मोहम्मद इकराम द्वारा लगभग 50 महिला व पुरूष रोगियों की जांच की गयी और उन्हें निशुल्क दवा का वितरण किया गया। परिक्षण के दौरान डाक्टर रविंद्र कुमार ने सभी रोगियों को स्वस्थ्य रहने के लिए खान पान का विशेष ध्यान रखने और बढ़ती उम्र में शरीर में बीमारी से बचाव के लिए सुबह उठकर प्राणायाम व योग भी करने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.