मिर्जापुर, मई 11 -- मिर्जापुर। अदलहाट के भुइली खास गांव में रविवार को सहृदय फाउंडेशन की तरफ से निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. अजय कुमार पाण्डेय एवं डॉ. मनीष सिंह ने 50 मरीजों का निःशुल्क इलाज कर उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में सामान्य बुखार, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, जोड़ों के दर्द एवं अन्य बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...