देवघर, जून 6 -- देवघर। कचहरि परिसर स्थित पेशनर भवन में शुक्रवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर द्वारा जिला आयुष विभाग के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। बता दें कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य जांच को लेकर प्रत्येक माह के 5 तारीख को इस प्रकार का शिविर नियमित रूप से पेंशनर भवन में आयोजित की जाती है। इस दौरान डॉ. रवि प्रभात द्वारा वरिष्ठ नागरिकों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उपयुक्त दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराई गई। साथ ही जीवन शैली में आवश्यक सुधार/परहेज आदि का उचित सलाह भी दिया गया। पेंशनरों के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ नागरिक भी इस स्वास्थ्य शिविर से लाभान्वित होते रहे हैं। यह भी पढ़ें- पेंशनर समाज ने सदस्यता विस्तार पर दिया जोर, नये सदस्यों का किया सम्मान शुक्रवार को लगाए गए शिविर में 40- 45 सदस्यों को चिकित्सकीय परामर्श का लाभ...