मुंगेर, मार्च 20 -- धरहरा, एक संवाददाता। प्रखंड के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बरमन्नी में गुरुवार को राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला देशी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनुज कुमार ने किया। शिविर में आयुष, होम्योपैथिक एवं यूनानी पद्धति के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। चिकित्सकों ने बताया कि आयुष पद्धति न केवल रोगों के उपचार में कारगर है, बल्कि इसके माध्यम से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान मरीजों को खानपान एवं जीवनशैली से जुड़ी जरूरी सलाह भी दी गई। शिविर में सायटिका, घुटना दर्द (नी पेन), आर्थराइटिस, सर्वाइकल, बदन दर्द, सर्दी-खांसी, पेट संबंधी समस्याओं सहित कई तरह की बीमारियों से पीड़ित लोगों का इलाज ...