चम्पावत, दिसम्बर 20 -- चम्पावत। एसएसबी की ओर से वाइब्रेंट गांव सेलागाढ में चिकित्सा शिविर का आयोजन कर 25 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ. वेदांतम मधुमिता ने किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उचित उपचार प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान पंचम वाहिनी के कमांडेंट विक्रम सुरेंद्र , उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल, डॉ. पूजा फर्स्वान आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...