मथुरा, मार्च 15 -- विदुषी स्वर्गीय मिथलेश शाह की पुण्य स्मृति में कल्याणं करोति नेत्र संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का समापन समारोह संस्थान परिसर, गोवर्धन रोड में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आयोजित शिविर के दौरान कुल 459 नेत्र रोगियों का पंजीकरण किया गया, जिसमें 101 लोगों के ऑपरेशन किये गये। स्वामी महेशानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि संस्थान द्वारा संचालित सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय हैं। संस्थान महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि यह सेवा संस्थान लम्बे समय से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को नेत्र उपचार उपलब्ध कराने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। इससे पूर्व विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सभी की नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श प्रदान किया त...