अररिया, दिसम्बर 7 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के सैफगंज पंचायत में लाइफ सेवियर फाउंडेशन बिहार द्वारा एक दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में सैफगंज सहित आसपास के कई पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच, परामर्श व दवा का लाभ उठाया। शिविर में फारबिसगंज के प्रख्यात चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार दास एवं डॉ. प्रीति प्रभा की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की और आवश्यक चिकित्सीय सलाह दी। बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने शिविर का लाभ लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ रंजीत कुमार रंजन,डीएसपी मुकेश कुमार साहा, समाजसेवी रामप्रकाश प्रसाद ,रजत रंजन तथा प्रखंड प्रमुख ओमप्रकाश पासवान ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एसडीओ ने कहा ऐसे चिकित्सा शिविर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.