लखनऊ, सितम्बर 9 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता। केजीएमयू के संबद्ध एवं स्वास्थ्य देख-रेख विज्ञान संकाय में बुधवार को नवप्रवेशी स्नातक छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं अभिमुखीकरण (इंडक्शन) समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण असीम अरुण ने छात्रों को चिकित्सा क्षेत्र में सेवा भावना के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। उन्होंने कहा कि युवा छात्र भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने में अहम योगदान देंगे।सहायक अधिष्ठाता डॉ.दीपक भागचंदानी ने नवप्रवेशी छात्रों को शपथ दिलाई। छात्रों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक नीतियों, पाठ्यक्रम संरचना, भविष्य की संभावनाओं तथा शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। केजीएमयू की कुलपति डॉ.सोनिया नित्यानंद ने कहा कि इंडक्शन समारोह केवल नई शैक्षणिक यात्रा की श...