पटना, जनवरी 16 -- प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा है कि सरकारी डॉक्टर के प्राइवेट प्रैक्टिस पर रोक लगाए जाने की बात कही जा रही है। सरकार को पहले स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक करनी चाहिए। शुक्रवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था चरमरा गई है। पीएमसीएच, एनएमसीएच, डीएमसीएच, श्रीकृष्णा मेडिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर और भागलपुर मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था लचर हो चुकी है। वैसे सरकार ने पहले भी सरकारी चिकित्सकों के प्रैक्टिस पर रोक लगाने की बात कही थी, लेकिन उस पर अमल नहीं हो सका। सरकार को महज खानापूर्ति के लिए प्राइवेट प्रैक्टिस की घोषणा पर रोक लगाने की बात नहीं कहनी चाहिए। डॉक्टर को भी हर तरह की सुविधा प्रदान की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.