मधुबनी, जून 3 -- मधुबनी,एक संवाददाता। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. राजेश की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पशुपालन कार्यालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न पशुपालन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं पशु चिकित्सकों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मई माह की मासिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिला पशुपालन पदाधिकारी ने कहा कि विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने के लिए क्षेत्र में नियमित निगरानी और सक्रियता जरूरी है। रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत मई माह में जिले के पशुओं का व्यापक ट...