पटना, अप्रैल 13 -- स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल से प्राध्यापक, सह प्राध्यापक और सहायक प्राध्यापकों की सूची मांगी है। ‌विभाग ने सभी संस्थानों के प्राचार्य को इस संबंध में पत्र लिखा है। विभाग ने अपने पत्र में लिखा है कि चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में नियमित और संविदा आधारित चिकित्सक शिक्षक कार्यरत हैं। इन सभी की अलग-अलग सूची एक सप्ताह के अंदर विभाग को उपलब्ध कराएं। वहीं, विभाग ने संविदा पर कार्यरत 200 से अधिक चिकित्सक शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...