पूर्णिया, मई 4 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। अनुमंडलीय अस्पताल में तैनात होमगार्ड महिला जवानों के आरोपों की जांच को लेकर शनिवार को अपर समाहर्ता (एडीएम) सुजय कुमार सिंह अस्पताल पहुंचे। उन्होंने करीब ढाई घंटे तक अस्पताल में रुककर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी और होमगार्ड जवानों से गहन पूछताछ की।
जांच प्रक्रिया जांच के दौरान एडीएम ने अस्पताल के महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जांच की और विभिन्न पहलुओं पर जानकारी ली। इस दौरान बनमनखी एसडीओ प्रमोद कुमार, होमगार्ड समादेष्टा त्रिलोकनाथ झा, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुभाष कुमार और थानाध्यक्ष संजय कुमार भी मौजूद रहे। मामला उस वक्त सामने आया जब होमगार्ड की महिला जवान नीतू कुमारी और रीता देवी ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार पर वेतन बिल पर हस्ताक्षर के बदले नाजायज रकम की मांग का आरोप लगाया।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.