शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शाहजहांपुर। जिले के स्वास्थ्य विभाग के करीब 30 लाख रुपये के चिकित्सा प्रतिपूर्ति घोटाले की जांच लगातार तेज होती जा रही है। जांच टीम ने अब इस मामले में दो और बाबुओं को शामिल करते हुए पहले से शामिल बाबुओं के बयान दर्ज किए हैं। सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को एसीएमओ डा़ पीपी श्रीवास्तव की निगरानी में चल रही जांच के दौरान कई और बाबुओं के नाम सामने आए हैं, जिन्हे जांच में शामिल करते हुए बुधवार को पहले से जांच में शामिल बाबू अश्वनी और साजिद से जानकारी कर बयान दर्ज किए गए हैं। जानकारों की माने तो दोनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर जांच का दायरा और बढ़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक लेखा अनुभाग के अन्य बाबुओं की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, जिससे आने वाले दिनों में और नाम सामने आने की सं...