हापुड़, जून 27 -- भारतीय किसान यूनियन आज़ाद मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट असीम खत्री और प्रमुख महासचिव व राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा विंग) एडवोकेट आबिद हंस द्वारा मारुफ चौधरी को उत्तर प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्होंने नियुक्ति पद लेने के बाद संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया है। मारुफ चौधरी ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। किसानों के हितों की रक्षा, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा चिकित्सा सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...