चिकित्सा पुस्तकालय साक्ष्य आधारित रोगियों की देखभाल में निभा रहे भूमिका
लखनऊ, जुलाई 26 -- लखनऊ विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजलि गुलाटी एवं सीनियर रिसर्च फेलो हरमन इफ्तेखार ने चिकित्सा पुस्तकालयों की भूमिका शोध किया है। इनका संयुक्त शोधपत्र जर्नल ऑफ इलेक्ट्रॉनिक रिसोर्सेज इन मेडिकल लाइब्रेरीज में प्रकाशित हुआ है। यह पत्रिका स्कोपस में सूचीबद्ध है। यह शोध लखनऊ के प्रमुख राजकीय चिकित्सा संस्थानों किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआईएमएस) तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (डॉ. आरएमएलआईएमएस) में किया गया। अध्ययन में कुल 375 प्रतिभागियों को शामिल किया गया, जिनमें 307 एमबीबीएस विद्यार्थी, स्नातकोत्तर चिकित्सा विद्यार्थी, चिकित्सक, संकाय सदस्य तथा शोधार्थी सम्मिलित थे। डा. अंजलि गुलाटी ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.