नई दिल्ली, मार्च 10 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सर गंगाराम अस्पताल में आयोजित वुमन इन मेडिकल प्रोफेशन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। महिलाएं डॉक्टर, सर्जन, शोधकर्ता, नर्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञ के रूप में सक्रिय हैं, जो न केवल बेहतर इलाज प्रदान कर रही हैं, बल्कि समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने महिलाओं की संवेदनशीलता, सेवा-भावना और पूर्ण समर्पण को चिकित्सा को अधिक मानवीय बनाने वाला बताया। कार्यक्रम में अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक, विशेषज्ञ, नर्सिंग स्टाफ और बड़ी संख्या में महिला स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे।सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली सरकार की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य एवं सशक्तिक...