चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की आधारशिला है सतत चिकित्सा शिक्षा
इटावा औरैया, जुलाई 16 -- सैफई।उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के प्लास्टिक व पुनर्निर्माण सर्जरी विभाग द्वारा 'प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया गया। इस मौके पर क्रेनियोसिनोस्टोसिस: सिद्धांत, नैदानिक मूल्यांकन एवं उपचार विषय पर आयोजित राष्ट्रीय स्तर की सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) का भी आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन कुलपति डा.अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि सतत चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता की आधारशिला है। चिकित्सा विज्ञान में निरंतर हो रहे नवाचारों के साथ चिकित्सकों का अद्यतन रहना अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम चिकित्सकों के ज्ञान, कौशल एवं नैदानिक दक्षता को समृद्ध करते हैं, जिससे रोगियों को बेहतर, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जा सकता है।
कार्यक्रम की सराहना उन्होंने सीएमई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.