हजारीबाग, मई 13 -- हजारीबाग, जिला प्रतिनिधि । संत कोलंबस मिशन हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मंगलवार को मनाया गया। मौके पर हॉस्पिट के संचालक डॉ प्रवीण श्रीनिवास ने नर्सो समेत स्वास्थ्य कर्मियों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर शभकामनाएं दी। कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में जितना अहम भूमिका चिकित्सकों का होता है, उतना ही नर्स का भी होता है। मरीजों को ठीक करने में नर्स अपनी भूमिका अदा करती है। इससे बड़ा सेवा का पुण्य कार्य नहीं हो सकता है। इस अवसर पर हॉस्पिटल के प्रबंधकीय टीम द्वारा सभी नर्सों को विशेष सम्मान दिया गया। वहीं अपने कर्तव्यों एवं समर्पण के प्रति हमेशा तत्पर रहने का सबों ने संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- सहानुभूति और सेवा के संकल्प के साथ मनाया नर्स दिवस इस अवसर पर फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर हॉस्पिटल...