सोनभद्र, अगस्त 2 -- अनपरा,संवाददाता। जिला संविदा श्रमिक यूनियन कार्यालय अनपरा पर शनिवार को एक आवश्यक बैठक बुलाई गयी जिसमें अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति, जिला संविदा श्रमिक यूनियन नौजवान सभा उत्तर प्रदेश बिजली इम्प्लाइज यूनियन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कंचन सिंह ने की । बैठक में डिबुलगंज सरकारी हास्पिटल पर चिकित्सकीय सुविधाओं से लेकर मशीनों व दवाइयों की कमी पर नाराजगी जतायी गयी। पदाधिकारियों का आरोप था कि एक्स-रे मशीन उपलब्ध नही है। सीटी स्कैन का टेक्निशियन नही है। दवाइयां बाहर से लेनी पड़ रही है। इस को लेकर आगामी पांच अगस्त को सुबह दस बजे विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में कर्मचारियों का प्रदर्शन 10 को, सफल बनाने पर चर्चा बैठक में इसके अतिरिक्त 10 अगस्त को डीएलसी पिपरी के यहा...