चिकित्सालयों के अभिलेखों की पूर्ति की जाए पंजीकरण की संस्तुति
एटा, जुलाई 2 -- नैदानिक संस्थानों के पंजीकरण एवं विनियमन की प्रक्रिया को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से गठित जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण की बैठक डीएम अरविन्द सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में नैदानिक संस्थानों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण के लिए प्राप्त आवेदनों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डीएम ने कहा कि सभी चिकित्सालयों एवं क्लीनिकों का पंजीकरण निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित किया जाए। बैठक में प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं निरीक्षण आख्या के आधार पर समीक्षा की गई। जिन चिकित्सालयों की ओर से निर्धारित मानकों एवं आवश्यक अभिलेखों की पूर्ति की गई, उनके पंजीकरण की संस्तुति जिला रजिस्ट्रेशन प्राधिकरण की ओर से की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पंजीकरण प्रक्रिया निर्धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.