संभल, मार्च 17 -- निरीक्षण के दौरान ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने पर चिकित्साधीक्षक समेत 18 कर्मचारियों को सीएमओ डॉ. तरुण पाठक ने सोमरवार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। साथ ही सभी का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल की उपस्थिति पंजिका का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्साधीक्षक डॉ. सचिन वर्मा, डॉ. शुभम अग्रवाल सहित कुल 18 कर्मचारी ड्यूटी के समय अनुपस्थित पाए गए। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि संबंधित कर्मचारियों को दो दिन के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही किसी भी हाल में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.