उरई, मार्च 8 -- जालौन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर के विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित कर महिला सम्मान और उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को रेखांकित किया। नगर के एसबीडीएम इंटर कॉलेज में महिला दिवस के अवसर पर मातृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने अपनी माताओं का तिलक कर, चरण स्पर्श कर और पुष्प अर्पित कर उनका सम्मान किया। इस दौरान विद्यालय परिसर भावुक और श्रद्धा से भरे वातावरण में बदल गया। बच्चों ने अपनी माताओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि मां ही उनके जीवन की पहली गुरु होती हैं, जो उन्हें संस्कार, शिक्षा और जीवन के मूल्यों की सीख देती हैं। एनएसटी स्कूल में अभिभावक महिलाओं को सम्मानित किय...