सुल्तानपुर, मार्च 6 -- सुलतानपुर। जयसिंहपुर के संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी की ढाई साल पूर्व हुई हत्या के मामले में फाइनल बहस जारी है। एडीजीसी पवन दुबे ने बताया कि न्यायाधीश संध्या चौधरी की कोर्ट में शनिवार को बचाव पक्ष के अधिवक्ता अयूब उल्ला खान की बहस होगी जबकि दूसरे अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा ने बहस पूरी की। शहर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम पीट - पीट कर चिकित्सक की हत्या करने के आरोप में नरायनपुर निवासी मुख्य आरोपी अजय नारायण सिंह और उसके ड्राइवर दीपक सिंह पर मुकदमा विचाराधीन है। शुक्रवार को भी मृत चिकित्सक घनश्याम तिवारी की पत्नी सुरक्षा व्यवस्था में निजी अधिवक्ता सन्तोष पाण्डेय के साथ कोर्ट पहुंची। वकीलों के शोक प्रस्ताव के कारण सुनवाई पूरी नहीं हो पाई तो कोर्ट ने शनिवार को फिर तारीख नियत कर दी।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.