सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। जयसिंहपुर के संविदा चिकित्सक घनश्याम तिवारी हत्याकांड की सुनवाई दो साल तीन महीने में पूरी हो गई। आरोपी दीपक सिंह के अधिवक्ता अयूब उल्ला खान ने लिखित बहस दाखिल कर आरोप और हत्याकांड की विवेचना पर सवाल उठाए। कोतवाली नगर के शास्त्री नगर मोहल्ले में 23 सितंबर 2023 की शाम चिकित्सक घनश्याम तिवारी को आरोपियों ने लाठी - डंडे आदि से पीटकर मरणासन्न कर ई-रिक्शे पर लादकर उनके घर भेज दिया था। गंभीर हालत में पत्नी ने चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई थी। आरोपी दीपक के अधिवक्ता अयूब उल्ला खान ने कहा कि आरोपियों 23 सितंबर 2023 की शाम चार बजे नरायनपुर में पुलिया पर चिकित्सक की हत्या करने का आरोप है जबकि मौत देर शाम अस्पताल में हुई थी। मौत के समय के सम्बन्ध में वादिनी निशा तिवारी,...