कौशाम्बी, फरवरी 17 -- कल्यानपुर स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक और डॉक्टर के खिलाफ कोखराज पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया है। दोनों पर मरीज के इलाज में लापरवाही का आरोप है। इससे उसकी मौत हो गई थी। इंस्पेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। कोखराज थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव की सावित्री देवी ने बताया कि उसके पति मंतलाल पटेल ने स्थानीय हाईवे किनारे टायर पंक्चर की दुकान खोल रखी थी। दो जनवरी 2026 को अचानक पति की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इस पर उसको कल्यानुर के तितिछा अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोप है कि डॉक्टर व हॉस्पिटल संचालक ने इलाज में लापरवाही की। साथ ही मुंह मांगी रकम भी वसूल की। उपचार में की गई बेपरवाही के कारण पीड़िता के पति की सांसें थम गईं। पीड़ित महिला का कहना है कि तब वह सुधबुध खो बैठी थी। अब मामले की शिकायत अधिक...