मेरठ, मार्च 15 -- मौसम में बदलाव के चलते सावधानी की जरूरत है। दिन में बढ़ती गर्मी और सुबह-शाम की ठंड लोगों को बीमार कर रही है। सबसे ज्यादा मरीज अस्पतालों में बाल रोग, मेडिसिन की ओपीडी में पहुंच रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से ओपीडी में बुखार के मरीजों की भीड़ पहुंच रही है। स्वास्थ्य विभाग ने मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए वायरल के इलाज करने वाले चिकित्सकों को डेंगू, मलेरिया के लक्षणों को ध्यान में रखकर इलाज करने की सलाह दी है। लक्षण मिलते ही तुरंत डेंगू, मलेरिया की जांच करें। ओपीडी में आने वाले हर 10 मरीजों में से चार मरीज वायरल की चपेट में हैं। जिला अस्पताल और मेडिकल में रोजाना करीब चार हजार से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। इनमें बुखार, सांस, खांसी और ब्लड प्रेशर के करीब 800 सौ से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिकल में मेडिसिन विभाग...