बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- सर्टिफिकेट सत्यापन में मिली गड़बड़ी बिहारशरीफ, निज संवाददाता। चिकित्सक बहाली में तीन एमबीबीएस चिकित्सक के सर्टिफिकेट संदिग्ध मिले है। जिला में 10 एमबीबीएस और 10 आयुष चिकित्सकों ने योगदान दिया है। उनके कागजात का सत्यापन किया गया। इसमें तीन एमबीबीएस चिकित्सकों के सर्टिफिकेट सत्यापन में गड़बड़ी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार उन चिकित्सकों को सही कागजात पेश करने को कहा गया है। स्वास्थ्य महकमा में फर्जी प्रमाणपत्र होने की चर्चा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...